Saturday, December 2, 2023
Skin care

skin care tips in hindi | skin care tips home remedies

 

चेहरे पर चमक लाने  के  उपाय | skin care tips

Table of Contents

skin care tips in hindi

सभी चाहते हैं कि उनके चेहरे पर चमक हो और चेहरे पर चमक लाने के लिए कई उपाय भी करते हैं। वास्तव में यह कोई मुश्किल काम नहीं है। इसके लिए बहुत आवश्यक है कि कुछ चीजों को ध्यान में रखा जाए। चमकदार त्वचा  के लिए कुछ विशेष करने की जरूरत नहीं है। बस कुछ रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाना है। 

आजकल बाजार में कई तरह के ट्रीटमेंट मौजूद हैं। ये ट्रीटमेंट सबके लिए अच्छे नहीं होते हैं। इनका साइड इफेक्ट ज्यादा है। इसलिए हम चमकदार त्वचा पाने के लिए कुछ घरेलू नुक्से आजमा सकते हैं।

आइए अब हम चमकदार त्वचा के लिए कुछ घरेलू नुक्से जानते हैं:-

चमकदार त्वचा पाने के लिए उपाय | Glowing Skin Tips in Hindi

चेहरे पर चमक और खूबसूरत  लाने की ख्वाहिश हर लड़के और लड़की की होती है, फिर चाहे उम्र कुछ भी हो। हम सौंदर्य प्रसाधन की तरफ ज्यादा जागरूक हैं। लेकिन इनसे वास्तविक खूबसूरती  आना कोसों दूर है। स्वास्थ्य पर भी इनका बहुत खराब असर पड़ता है। हमारी रसोईघर में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जिससे हम अपने चेहरे को चमका सकते हैं। अपनी दिनचर्या की आदतों में परिवर्तन करके हम चमकदार त्वचा प्राप्त कर सकते हैं।

आइए अब  जानते हैं किस प्रकार हम अपनी त्वचा को स्वस्थ रख सकते हैं:-

1- चमकदार त्वचा के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है  | Get good sleep

इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम दिन भर काम करते हैं और रात को देर तक जागते हैं। जिससे हमारी नींद पूरी नहीं हो पाती है। इससे हमारी त्वचा पर बहुत बुरा असर पड़ता है। हमें कम से कम 6 से 8 घंटे नींद लेनी चाहिए। भरपूर नींद न लेने के कारण हमारी आंखें सूजी सूजी दिखती हैं। आंखों के नीचे डार्क सर्कल आ जाते हैं। हमेशा थकान महसूस होती है और चेहरे की चमक फीकी पड़ जाती है। जब हम सोते हैं तब हमारी त्वचा की कोशिकाएं मजबूत होती हैं। इसलिए भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी है। अच्छी नींद न लेने के कारण और भी कई समस्याएं हो जाती हैं।

2- भरपूर मात्रा में पानी पिएं  | drink lot of water

हमारे शरीर में पानी की भरपूर मात्रा हमारी त्वचा की चमक के लिए बहुत आवश्यक है। पानी हमारे शरीर के अंदर की गंदगी बाहर निकालता है और नई कोशिकाएं बनाता है। सुबह-सुबह उषा पान अवश्य करना चाहिए। चमकदार त्वचा के लिए स्ट्रॉबेरी का जूस पी सकते हैं। सुबह-सुबह पानी में एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाकर ही सकते हैं। इससे चेहरे में दाग धब्बे गायब हो जाते हैं और चेहरे पर चमक आती है।

3- नियमित व्यायाम करें |  exercise regularly

सुबह-सुबह धीमी गति से दौड़ना बहुत ही अच्छा व्यायाम माना जाता है। व्यायाम करने से शरीर सुडौल और मजबूत बनता है। पसीना बहाने से रक्त शुद्ध होता है। त्वचा की गंदगी बाहर निकल जाती है, जिससे त्वचा चमकदार होने लगती है। इससे गहरी नींद आती है जो चमकदार त्वचा के लिए बहुत जरूरी है। इसके अतिरिक्त सूर्य नमस्कार, साइकिलिंग, डांसिंग जैसे एक्सरसाइज कर सकते हैं।

4- योगाभ्यास |  practice of yoga

शारीरिक व्यायाम के साथ-साथ मानसिक रूप से शांति के लिए योग प्राणायाम बहुत जरूरी है। इसके लिए हम मुख्य रूप से कुछ योग कर सकते हैं जैसे- चक्रासन, सर्वांगासन, हलासन, शीर्षासन और प्राणायाम में कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम इत्यादि। इन आसनों और प्राणायाम से शरीर में ऑक्सीजन का बहाव अच्छा हो जाता है जिससे चेहरे में चमक आती है।

5- साबुन का प्रयोग ना करें या बहुत कम करें |  don’t use shop

साबुन हमारी त्वचा के लिए बहुत हानिकारक है। साबुन में कुछ ऐसे केमिकल होते हैं जो त्वचा को बेजान बना देते हैं। हमारी त्वचा के प्राकृतिक तेल और सीबम को निकालकर उस की चमक को फीका कर देते हैं। साबुन हमारी त्वचा के पीएच स्तर को असंतुलित कर देता है, जिससे त्वचा रूखी हो जाती है। साबुन की जगह हम कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। नियमित रूप से कच्चे दूध से चेहरा धोने से चेहरे की चमक पर चार चांद लग जाते हैं। इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी और शिकाकाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। केमिकल युक्त फेस वॉश का इस्तेमाल कभी ना करें। कुछ हर्बल फेस वॉश हैं, उनका इस्तेमाल किया जा सकता है।

6- तनाव से बचें |  don’t be in stress

तनाव या चिंता एक गंभीर मानसिक बीमारी है। इससे शरीर में बहुत बड़ा दुष्प्रभाव पड़ता है। चेहरे का रंग फीका पड़ जाता है। व्यक्ति किसी भी बात पर निर्णय नहीं ले पाता है। तनाव हमारे शरीर में कोर्टिसोल नामक एक हार्मोन छोड़ता है। जिससे हमारी त्वचा  अधिक मात्रा सीबम छोड़ती है। जिसकी वजह से रोम छिद्र बंद हो जाते हैं और चेहरे पर मुंहासे हो जाते हैं। तनाव की स्थिति में शरीर की मालिश करें। तनाव की स्थिति में प्राकृतिक रूप से ठंडे पानी से नहाना चाहिए।

7- हमेशा चेहरा साफ करके सोयें  | clean your face before sleeping

हम दिन भर बाहरी प्रदूषित वातावरण में रहते हैं, जिसके कारण हमारे चेहरे पर धूल कण रोम छिद्रों के जरिए अंदर तक पहुंच जाते हैं। इसलिए रात को सोने से पहले चेहरे को अवश्य धोएं। इससे चेहरे पर चमक आएगी। रात्रि में चेहरे को कच्चे दूध से धोयें तो बहुत ही अच्छा है। इससे चेहरे में चमक आएगी।

8- मन को हमेशा शांत रखें  |  keep your mind in peace

मन में हमेशा सकारात्मक चिंतन करें। क्रोध और निराशा के कारण हमारे चेहरे की चमक उड़ जाती है। मन को शांत करने के लिए ध्यान करें। मन का चिंतन हमेशा दुविधा से रहित होना चाहिए। गलत चीजों की तरफ से मन को हटाना है। ब्रह्मचर्य का पालन बहुत ही आवश्यक है। हस्तमैथुन जैसी क्रियाओं से भी चेहरे की चमक फीकी पड़ जाती है।

9- प्राकृतिक रूप से प्राप्त भोज्य पदार्थों का सेवन करें  | adopt natural food style

हमेशा ताजे और मौसमी फलों का सेवन करें। हरी सब्जियां जिनमें कीटनाशकों का प्रयोग ना किया गया हो, का सेवन अधिक करें। मौसम के अनुसार ही सब्जी और फलों का सेवन करना चाहिए। बे मौसमी फलों में ज्यादा विटामिंस और मिनरल्स नहीं होते। जैसे सर्दियों के मौसम में संतरे और सब्जियों में पालक, मेथी जैसी हरी सब्जियों का प्रयोग किया जा सकता है। सलाद के रूप में कच्ची चीजें अवश्य लें। अंकुरित चने और दालों का सेवन कर सकते हैं।

चमकदार त्वचा के लिए कुछ घरेलू उपाय  |  home remedies for glowing skin in Hindi

चेहरे पर चमक लाने के लिए हमारे रसोई घर और घर के आस-पास बहुत सारी चीजें हैं। जिनका हम इस्तेमाल करके चमकदार त्वचा का आनंद ले सकते हैं। अपनी खूबसूरती से लोगों का मनमोह सकते हैं।

1- एलोवेरा

एलोवेरा आमतौर पर सभी जगह मिल जाएगा। इसका त्वचा पर बहुत असर दिखाई देता है। यह हमारी त्वचा में नमी बनाए रखता है। यह त्वचा के लचीलापन को बनाए रखता है। इससे किले मुहासे और जलन की समस्या दूर होती है।

उपयोग विधि

  • एलोवेरा की पत्तियां लेकर उसके दोनों ओर से छाल निकालें और अंदर का हिस्सा इस्तेमाल करें।
  • इसका जेल निकालकर सीधे चेहरे पर लगाएं।
  • अगर आपकी त्वचा सामान्य अवस्था में है तो इसे कम समय के लिए चेहरे पर लगाएं, अन्यथा रात को सोने से पहले इससे त्वचा की मसाज करके सोएं।

2- ग्रीन टी का उपयोग

ग्रीन टी का उपयोग पीने के साथ-साथ त्वचा पर लगाने के लिए भी किया जा सकता है। ग्रीन टी से सूरज की गर्मी से चेहरे को सुरक्षा मिलती है। कैंसर जैसी समस्याओं से भी सुरक्षा मिलती है। ग्रीन टी से चेहरे पर निकलने वाले मुहांसों से निजात मिलता है। समय से पहले चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियों से भी ग्रीन टी निजात दिलाता है।

उपयोग विधि

  • सर्वप्रथम ग्रीन टी को लगभग आधे कप पानी में उबालें।
  • इसके बाद इसमें मिस्त्री और मलाई मिलाकर ठंडा करें।
  • उसके बाद इसको चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर निखार आने लगेगा।

3- नारियल का तेल नारियल का पानी

नारियल दक्षिण भारत में अधिक होता है। दक्षिण भारत के लोग नारियल का तेल अधिक उपयोग करते हैं। यह हमारी त्वचा को नमी प्रदान करता है और त्वचा को ठंडा बनाए रखता है। सूर्य की रोशनी से हमारी त्वचा की रक्षा करने के लिए नारियल तेल रामबाण है।

गर्भवती महिलाओं को नारियल का पानी पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन सामान्य व्यक्ति भी इसका नियमित सेवन कर सकता है। इसके नियमित सेवन से हमारे चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर बहुत अंतर नजर आने लगता है। इससे हमारी त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है।

उपयोग विधि

  • रोजाना नारियल तेल से चेहरे पर मालिश करें।
  • पूरे शरीर की  मालिश नारियल तेल से करें।
  • नारियल के पानी में थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाकर त्वचा पर रगड़ने से त्वचा की चमक बढ़ती है।

4- हल्दी का उपयोग

भारतीय पाक विज्ञान में हल्दी को मसालों की रानी कहा जाता है। हल्दी मसाले के साथ-साथ हमारी त्वचा की समस्याओं के लिए भी लाभकारी है। हल्दी  सोरायसिस और फोटोएजिंग से रक्षा करता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। हल्दी को बेसन के साथ मिलाकर त्वचा पर लगाने से त्वचा में जान आ जाती है।

उपयोग विधि

  • हल्दी के साथ बेसन और उसमें पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद जब यह सुख जाए तो धीरे-धीरे रगड़ते हुए इसे धोएं।
  • पिसी हुई हल्दी को गुनगुने नारियल के तेल में मिलाकर अनचाहे बालों पर रोज लगाएं तो बालों का बढ़ना कम हो जाएगा।
  •  कभी-कभी महिलाओं के चेहरे पर ज्यादा बाल उगने लगते हैं । इस समस्या में यह रामबाण है।

5- कच्चा दूध

हमारे भारत में बहुत पुरानी कहावत है दूधो नहाओ पूतो फलो। इसका मतलब भारत में प्राचीन काल से ही लोग त्वचा की चमक के लिए घरेलू नुक्से के रूप में कच्चे दूध का इस्तेमाल करते थे। दूध में निहित विटामिन ए हमारी त्वचा की चमक को बनाए रखता है।

उपयोग विधि

  • कच्चा दूध, बेसन और शहद को मिलाकर  तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं।
  • 15 से 20 मिनट के बाद इसे धोएं। चेहरा चमक उठेगा।
  • इसका उपयोग सप्ताह में एक या दो बार कर सकते हैं। यह त्वचा की नमी को बरकरार रखता है।

चमकदार त्वचा के लिए अन्य उपयोगी बिंदु | natural skin care at home

  • कच्चा दूध और हल्दी का लेप चेहरे पर लगाएं। लू लगने से राहत मिलती है।
  • खीरे का रस, नींबू का रस और टमाटर का रस बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे का रंग साफ होता है।
  • टमाटर बीज और छिलका निकाल कर उसमें दही और ककड़ी, जौ का आटा और पुदीने की पत्तियां मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसके बाद चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद धो लें। त्वचा चमक उठेगी।
  • नींबू के रस में सुहागा मिलाकर लगाएं इससे चेहरे की झाइयां खत्म होती हैं।
  • त्रिफला चूर्ण रात को दूध के साथ खाएं, इससे मुंहासे दूर होते हैं।
  • संतरे के छिलके का चूर्ण, आंवला और हल्दी बराबर मात्रा में मिलाकर चूर्ण बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद धो लें। चेहरे पर निखार आएगा।
  • चेहरे पर गोमूत्र से मालिश करें और सूखने पर चेहरा धो लें। इससे चेहरे पर निखार आता है।
  • चेहरे को नियमित रूप से छाछ या दही से धोएं। इससे तेलीय त्वचा में निखार आएगा।

निष्कर्ष |  conclusion

उपरोक्त बताए गए घरेलू नुक्से अपना कर हम अपनी त्वचा को आसानी से चमकदार बना सकते हैं। इन नुक्सों से आपके चेहरे पर चमक  और प्राकृतिक सौंदर्य आएगा। ये सभी घरेलू उपाय बहुत आसान हैं। जिनका इस्तेमाल हम अपनी त्वचा को चमकदार बनाने के लिए कर सकते हैं।

Read more:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!