natural skin care tips at home | beauty tips in hindi for all
सौंदर्य चिकित्सा | natural face beauty tips
Table of Contents
आधुनिक युग विज्ञान का युग है। हमने विज्ञान द्वारा बहुत प्रगति की है लेकिन अपनी सेहत को अधिक खराब भी कर लिया है। खाना – पीना , पहनना और रहने के तौर तरीकों से लेकर हमारी नींद तक को आधुनिक विज्ञान ने प्रभावित किया है। सुंदर दिखने के लिए हम कई सारे केमिकल से युक्त सौंदर्य प्रसाधन इस्तेमाल करते हैं। लगभग केवल मुंह धोने के लिए ही हम 12 सौ करोड़ रुपए का सौंदर्य प्रसाधन खर्च कर देते हैं। इससे हमारे को फायदा कम है और हमारा चेहरा खराब ज्यादा हो जाता है। यहां हम कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं जिनका इस्तेमाल करके हम महंगे सौंदर्य प्रसाधनों से अपेक्षाकृत ज्यादा लाभ प्राप्त करेंगे।
प्राकृतिक सौंदर्य के लिए घरेलू उपाय | natural face beauty tips in hindi
- कच्चा दूध और हल्दी का लेप चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर चमक आएगी।
- नींबू के रस में सुहागा मिलाकर चेहरे पर लगाएं इससे चेहरे की झाइयां खत्म होती हैं।
- चेहरे को छाछ से धोएं। इससे तेलीय त्वचा में निखार आएगा।
- कच्चे दूध में शहद मिलाकर इसका लेप लगाएं। इससे चेहरे की झाइयों की समस्या दूर हो जाएगी।
- संतरे के छिलके का चूर्ण, आंवला, हल्दी बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं।
- इससे त्वचा में रूखापन निखरेगा और मुंहासे दूर होंगे।
- रात को सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ त्रिफला चूर्ण का प्रयोग करें।
- इससे कब्ज दूर होगा और चेहरे पर निखार आएगा।
- चेहरे पर गोमूत्र की मालिश करें और सूखने के बाद उसे तो धो लें । इससे चेहरे पर चमक आएगी।
- बेसन का प्रयोग करें।
- आधा चम्मच बेसन लेकर उसका पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लेप लगाएं। इससे त्वचा में निखार आएगा।
- नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लें और उसके बाद बाल धोएं।
- इससे बालों का झड़ना और डैंड्रफ से छुटकारा मिलेगा।
- नारियल के पानी में थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाकर सिर में रगड़ने से बाल मजबूत होते हैं और उनकी चमक बढ़ती है।
- चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
- नींद पूरी लें। कम से कम 6 से 8 घंटे नींद अवश्य लें।
- अच्छे स्वास्थ्य के लिए नींद पूरी लेना बहुत जरूरी है।
- मक्खन के साथ थोड़ा-सा सेंधा नमक मिलाकर नाभि और होठों पर लगाइए।
- इससे होठों का फटना बंद हो जाएगा और होठों पर चमक आ जाएगी।
- नियमित व्यायाम अवश्य करें। इसमें सूर्य नमस्कार ,साइकिलिंग , डांसिंग और एक्सरसाइज कर सकते हैं। पसीना बहाने से रक्त शुद्ध होता है। त्वचा की गंदगी बाहर निकलती है। इसके बाद त्वचा में निखार आता है।
- साबुन का प्रयोग चेहरा साफ करने के लिए बिल्कुल ना करें।
- इसके लिए शिकाकाई या मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- केमिकल युक्त फेस वॉश का इस्तेमाल कभी ना करें।
- हर्बल फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- तनाव से बचें। ज्यादा तनाव के कारण भी चेहरे में झुर्रियां आ जाती है।
- चेहरे का रंग फीका पड़ जाता है।
- रात्रि में हमेशा चेहरा धोकर ही सोएं।
- इससे चेहरे में चमक आएगी।
- मन में नकारात्मक विचारों को ना आने दें।
- हमेशा सकारात्मक चिंतन करें।
- नकारात्मकता के कारण और निराशा के कारण चेहरे में एक अलग परिवर्तन दिखाई देता है।
- अधिक मात्रा में सलाद का प्रयोग करें।
- फलों का सेवन अत्यधिक करें। अंकुरित दालों का सेवन करें।
- एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा की पत्ती से इसका जेल निकालकर चेहरे पर लगाएं।
- इससे चेहरे पर चमक आएगी।
- हल्दी पाउडर और दूध मलाई को मिलाकर फेंट लें ।
- उसको फिर चेहरे पर लगाएं।
- आधे घंटे बाद नींबू का रस लगाकर चेहरा धो लें।
- त्वचा का रूखापन दूर होगा और मुंहासे दूर होंगे।
निष्कर्ष
उपरोक्त बताए गए घरेलू नुक्से अपना कर हम अपनी त्वचा को आसानी से चमकदार बना सकते हैं। इन नुक्सों से आपके चेहरे पर चमक और प्राकृतिक सौंदर्य आएगा। ये सभी घरेलू उपाय बहुत आसान हैं। जिनका इस्तेमाल हम अपनी त्वचा को चमकदार बनाने के लिए कर सकते हैं।
Read more:-