kabj ke lakshan | kabj ke lakshan in hindi
कब्ज | वायु विकार | अजीर्ण | constipation in hindi
Table of Contents
जब हम भोजन ग्रहण करते हैं, तो उसका पाचन तंत्र द्वारा पाचन होता है। मुंह से ही भोजन के पाचन की प्रक्रिया शुरू होती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा भोजन आमाशय में पहुंचकर पाचन प्रारंभ होता है। अब यदि इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की रुकावट होती है तो भोजन का सही ढंग से पाचन नहीं हो पाता और अपच की स्थिति पैदा होती है। फिर कब्ज हो जाता है। मल का सही ढंग से बाहर न निकलना ही कब्ज कहलाता है।
कब्ज होने के कारण | constipation causes
कब्जे पाचन तंत्र की सामान्य समस्या है। जो अपने आप में ज्यादा खतरनाक नहीं है लेकिन लंबे समय तक रहने पर अनेक गंभीर बीमारियों का कारण बन जाती है। जैसे अपेंडिसाइटिस, अर्थराइटिस, हाई ब्लड प्रेशर और पाइल्स इत्यादि रोग हो जाते हैं।
कब्ज के लक्षण | constipation symptoms
- बहुत कठोर, सख्त, सूखा मल निकलता है।
- सामान्य रूप से मल त्याग नहीं हो पाता है।
- मल त्याग होने पर भी पेट ठीक से साफ नहीं होता।
- नींद ठीक से नहीं आती है और सिर में भारीपन रहता है।
- मुंह में छाले हो जाते हैं। जीभ गंदी रहती है और मुंह से बदबू आती है।
- भूख नहीं लगती है ।
- पेट में अफारा हो जाता है।
- बिना काम के भी आलस्य रहता है।
- जोड़ों में दर्द होता है।
कब्ज दूर करने के घरेलू उपाय | constipation treatment
- रात को सोने से पहले त्रिफला चूर्ण को गुनगुने दूध में घी मिलाकर सेवन करें।
- भोजन के बाद पपीते का सेवन प्रतिदिन करने से कब्ज दूर होता है।
- सुबह उषा पान अवश्य करें। रात का रखा हुआ बासी पानी पीने से कब्ज में राहत मिलती है।
- कब्ज की समस्या दूर करने के लिए देसी गाय का गोमूत्र बहुत ही रामबाण दवा है।
- सोंठ कालीमिर्च पीपल बराबर मात्रा में चूर्ण बनाकर सुबह-शाम सेवन करें।
- गुनगुना नींबू पानी पीने से कब्ज दूर होता है।
Read more:-