garmi mein upyogi sabjiya | गर्मी में खाने वाली सब्जियां
गर्मियों के मौसम में खानपान में जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ जाती है। इस मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए सिर्फ एसी, कूलर ही नहीं बल्कि अच्छी डाइट भी जरूरी है। कुछ सब्जियां जिनका भरपूर मात्रा में गर्मी के मौसम में सेवन किया जा सकता है।
गर्मी में खाई जाने वाली सब्जियां
Table of Contents
गर्मियों में तमाम बीमारियां शरीर को घेर लेती हैं, इसलिये ऐसी सब्जियों का सेवन कीजिये जिसमें ढेर सारा पोषण और जल हो। हम आपको कुछ ऐसी सेहतमंद सब्जियां बताएंगे जो आपको गर्मियों के दिनों में खानी चाहिये। इन्हें खाने से आपका पेट भी ठीक रहेगा और शरीर भी हमेशा तर रहेगा। आइये जानते हैं कौन सी हैं वे हेल्दी सब्जियां।
लौकी का सेवन
स्वादिष्ट लगने के साथ ही लौकी पोषक तत्वों से भरपूर है। गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग लौकी की सब्जी बहुत शौक से खाते हैं। लौकी में कैल्शियम होता है जो हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है। पेट से जुड़ी दिक्कतों, हाई कोलेस्ट्रॉल और नियमित ब्लड शुगर के लिए लौकी का इस्तेमाल घरेलू नुस्खों की तरह किया जाता है। लौकी का जूस शरीर को ठंडक पहुंचाता है और विभिन्न रोगों में लाभकारी है।
हरी बीन्स का सेवन
बीन्स को भी सलाद या सब्जी की तरह खाते हैं।बीन्स में कैलोरी बहुत कम होती है इसलिए इसे वजन घटाने में बहुत कारगर माना जाता है। गर्मियों में बीन्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। ये हल्के लेकिन फाइबर से भरपूर होते हैं और पाचन में सुधार लाते हैं। इनमें विटामिन K होता है जो हड्डियों के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, आयरन, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
बैंगन का सेवन
गर्मी के मौसम में बैगन की सब्जी फायदेमंद है। ज्यादातर लोग बैंगन की सब्जी या भर्ता बनाकर खाते हैं। इसे और सब्जियों के साथ भी मिलाकर खाया जाता है। बैंगन फाइबर से भरपूर होता है जो पेट और आंत के लिए अच्छा है। इसके अलावा बैंगन में फ्लेवोनॉयड्स, विटामिन और पोटैशियम होता है जो पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है।
करेले का सेवन
स्वाद में कड़वा भले हो लेकिन करेला शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। खासतौर से दिल और पेट के लिए करेले का जूस दवाई की तरह काम करता है। करेले में कैल्शियम, विटामिन C, आयरन और पोटैशियम होता है। ये पाचन तंत्र सही रखता है और ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। इससे गर्मियों के मौसम में शरीर ठंडा रहता है। कब्ज से राहत मिलती है।
खीरे का सेवन
गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली चीज खीरा है। खीरा कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है। कुछ लोग सलाद में खाते हैं तो कुछ लोग इस सब्जियों में भी डालते हैं। खीरे में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है इसलिए इसे गर्मियों में खाना अच्छा माना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के साथ ही इसमें विटामिन K और C पाया जाता है। खीरा शरीर को तरोताजा रखता है।
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन
पालक, चौलाई और पुदीना जैसी पत्तेदार सब्जियां गर्मियों के मौसम के लिए बेस्ट हैं। इन्हें सूप, दाल, पराठा, सलाद इसके और भी कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है। ये आयरन और कैल्शियम से भरपूर होती हैं। इनमें फोलेट और पानी की मात्रा ज्यादा होती है। ये गर्मियों में पेट को हल्का रखते हैं। पाचन तंत्र मजबूत बनाती हैं।
शिमला मिर्च का सेवन
हरी, लाल और पीली शिमला मिर्च पोषक तत्वों से भरपूर हैं। ये ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। शिमला मिर्च में फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो मेटाबॉलिज्म और पाचन में सुधार करते हैं। ये कई तरह के दर्द से भी राहत देता है। शिमला मिर्च में कई विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो गर्मियों के मुताबिक लाभकारी होते हैं।
कद्दू का सेवन
हरा या लाल कद्दू की खट्टी-मीठी सब्जी लगभग हर किसी को पसंद होती है। कद्दू विटामिन A से भरपूर होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसके अलावा कद्दू एंटीऑक्सीडेंट और बीटा-कैरोटीन का अच्छा स्त्रोत है जो शरीर का तापमान ठंडा रखने के साथ ही दिल की बीमारियों से भी दूर रहता है।
टमाटर का सेवन
भारत में लगभग हर सब्जी में टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है। सलाद, जूस, करी हो या फिर सॉस, टमाटर किसी भी तरीके से खाया जा सकता है। इसका 95% हिस्सा पानी से बना होता है इसलिए इसे खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। टमाटर में लाइकोपीन होता है जो कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम और कैल्शियम भी होता है। कच्चे टमाटर का सलाद के रूप में सेवन करने से शरीर में ठंडक रहती है।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न(FAQ)
Read more:-