Saturday, December 2, 2023
Skin care

beauty tips in hindi for fairness | beauty tips hindi

चेहरे को निखारने के लिए लोग कई तरह के सौंदर्य प्रसाधन इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग केमिकल युक्त कॉस्मेटिक प्रोडक्ट को स्किन केयर रूटीन में शामिल करते हैं, जिनसे अक्सर फायदे की जगह नुकसान होता है। इससे चेहरे की प्राकृतिक सुंदरता प्रभावित हो जाती है। चेहरा रूखा दिखता है। चेहरे पर झुर्रियां पड़ जाती हैं। एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसलिए हम इन केमिकल युक्त ब्यूटी टिप्स को छोड़कर सौंदर्य के घरेलू उपाय समझाएंगे।

 

चेहरे के लिए आसान घरेलू ब्यूटी टिप्स |  Homemade Beauty Tips in Hindi

चेहरे को निखारने के लिए लोग कई तरह के सौंदर्य प्रसाधन इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग केमिकल युक्त कॉस्मेटिक प्रोडक्ट को स्किन केयर रूटीन में शामिल करते हैं, जिनसे अक्सर फायदे की जगह नुकसान होता है। इससे चेहरे की प्राकृतिक सुंदरता प्रभावित हो जाती है। चेहरा रूखा दिखता है। चेहरे पर झुर्रियां पड़ जाती हैं। एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसलिए हम इन केमिकल युक्त ब्यूटी टिप्स को छोड़कर सौंदर्य के घरेलू उपाय समझाएंगे।

आइए अब हम सुंदरता के लिए घरेलू उपाय बताते हैं:-

चेहरे के लिए घरेलू ब्यूटी टिप्स |  homemade beauty tips in hindi

हमारे घर में और रसोई घर में बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिनसे हम सौंदर्य बढ़ा सकते हैं। खाने-पीने की सामग्री हो या अन्य चीजें घर की चीज अच्छी मानी जाती है।

आइए अब हम इन पर विस्तार से चर्चा करते है।

घरेलू सौंदर्य पैक

सामग्री :

दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक से दो चम्मच शहद और उसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें।

बनाने और उपयोग करने की विधि :

मुल्तानी मिट्टी, शहद और  पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के बाद से धोएं। सप्ताह में एक दो बार यह प्रक्रिया दोहराएं।

  • मुल्तानी मिट्टी, शहद और पानी को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। यह प्रक्रिया सप्ताह में एक से दो बार करें।
  • मुल्तानी मिट्टी त्वचा को नर्म और मुलायम बनाने के साथ-साथ त्वचा में निखार लाती है।
  • शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। बढ़ती उम्र का प्रभाव और झुर्रियों को खत्म करता है।

नीम, तुलसी, हल्दी और नींबू का रस सौंदर्य टिप्स

सामग्री :

चार नीम के पत्ते, चार तुलसी के पत्ते,आधा चम्मच हल्दी,आधा चम्मच नींबू का रस लें।

बनाने और उपयोग करने की विधि :

इसको मिक्सी की मदद से पीसने। नींबू का रस और हल्दी मिलाएं। आवश्यकतानुसार पानी मिला सकते हैं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगा दें। 15 से 20 मिनट तक सूखने दें और फिर पानी से चेहरा धो लें। इस फेस पैक का उपयोग हफ्ते में दो से तीन बार किया जा सकता है।

कैसे फायदेमंद है?

नीम को प्राकृतिक कलिंजर कहा जाता है। नीम एंटीबैक्टीरियल है। यह हमें किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाता है। त्वचा संबंधी संक्रमण जैसे एलर्जी इत्यादि। इससे त्वचा में निखार आता है। कील, मुंहासे, दाग, धब्बों का संक्रमण नीम से खत्म हो जाता है। हल्दी और नीम कैंसर कारक तत्वों को नष्ट करते हैं।

घरेलू ब्यूटी टिप्स के लिए एलोवेरा जेल

beauty tips in hindi

एलोवेरा के पत्ते को काटकर उसमें से जेल निकालकर उसका प्रयोग किया जा सकता है। रोज रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाएं। ताजे एलोवेरा के पत्ते का ज्यादा फायदेमंद होता है। प्रत्येक दिन या 1 दिन छोड़कर इसका उपयोग किया जा सकता है।

कैसे फायदेमंद है?

एलोवेरा से त्वचा में बहुत समय तक नमी बनी रहती है। लचीलापन त्वचा में बना रहता है। एलोवेरा से त्वचा मुलायम रहती है। झुर्रियां और रूखापन खत्म हो जाता है।

 घरेलू ब्यूटी टिप्स के लिए बेसन

सामग्री :

  • दो चम्मच बेसन
  • चुटकी भर हल्दी
  • आवश्यकतानुसार गुलाब जल

बनाने और उपयोग करने की विधि :

बेसन, हल्दी और गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। कुछ देर इसको सूखने दें। सूखने के बाद इससे धीरे धीरे भिगो कर धोएं। सप्ताह में दो बार इसका प्रयोग कर सकतहैं । इससे त्वचा में निखार आएगा। रूखापन दूर होगा।

बेसन को कई वर्षों से त्वचा के लिए बेहतरीन घरेलू उपाय के तौर पर उपयोग किया जा रहा है। यह त्वचा के लिए एक टॉनिक की तरह काम करता है, जो त्वचा को गहराई से साफ करता है और एक एक्सफोलिएट की तरह त्वचा से अशुद्धियों को निकालने में मदद कर सकता है।

Read more:-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!